सदर: यूपी TGT: 36 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न, कंट्रोल रूम से की गई निगरानी
Sadar, Allahabad | Jun 4, 2026
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की टीजीटी भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी प्रदेश के 36 जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। प्रयागराज स्थित आयोग मुख्यालय में बनाए गए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से परीक्षा की लगातार निगरानी की गई। सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई थी।