कोटकासिम: टपूकड़ा की छात्रा ने राज्य स्तर पर जीता गोल्ड, स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल और स्टाफ ने बढ़ाया रवीना का हौसला
टपूकड़ा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में शनिवार दोपहर 1:00 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर लौटी छात्रा रवीना का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचने पर ढोल बजा कर पुष्प वर्षा कर उसका अभिनंदन किया गया। छात्र और अभिभावकों ने शारीरिक शिक्षिका रजनेश और प्रिंसिपल नीलम यादव को सॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।