सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले के अकलतरा में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा के क़ृषि उपज मंडी अकलतरा में 23 जोड़ो का सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया।