गिरिहिंडा पहाड़ को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार 4 बजे जिलाधिकारी शेखर आनंद ने पहाड़ की चोटी पर प्रशासन की साप्ताहिक बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने गिरिहिंडा पहाड़ सहित जिले के अन्य धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को विकसित करने का निर्णय लिया।