बिंदकी: मुरादीपुर ओवर ब्रिज के समीप डंपर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे ट्राले ने टकराया, चालक गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे में मुरादीपुर ओवर ब्रिज के समीप मंगलवार की भोर पहर 4 बजे आगे जा रहा डंपर के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे से आ रहा ट्राला टकरा गया। जिसे ट्राला का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्राला चालक समीम खान उम्र 45 वर्ष निवासी नर नागली जनपद अलवर राजस्थान घायल हो गया।