मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में नहर से मोनो ब्लॉक चोरी, धान की रोपाई के दौरान किसान ने पुलिस से की शिकायत
राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में रविवार व सोमवार की देर रात धान की रोपाई के लिए नहर पर लगाया गया एक मोनोब्लॉक पानी पंप चोरी हो गया पीड़ित किसान विनय कुमार सिंह ने सोमवार की सुबह 10:00 बजे राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई चौखड़ा गांव निवासी विनय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने धान की रोपाई के लिए गांव के पास नहर पर अपना मोनोब्लॉक लगाया था सुबह गायब मिला