तरबगंज: खरगूपुर निवासी व्यक्ति से फेसबुक के माध्यम से ठगी करने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
खरगूपुर निवासी व्यक्ति की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने फेसबुक के माध्यम से ठगी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ ने मुकदमा दर्ज किया है ।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने शुक्रवार को बताया पीडित की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ ठगी-धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।