चलती कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक नीमच-मऊ राजमार्ग पर शुक्रवार शाम एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना थांदला टोल के पास की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। बताया जा रहा है कि कार एलपीजी गैस से संचालित थी।