महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चल रहे “मिशन शक्ति 5.0” के तहत महिला थाना अमेठी ने एक सराहनीय पहल करते हुए वैवाहिक विवादों को सुलझाकर 3 दंपतियों को पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया। रविवार 30 नवंबर को महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गई।