अम्बाला: अंबाला के दुधला मंडी के पास खेतो में मिला अज्ञात शव
Ambala, Ambala | Apr 12, 2024 अंबाला कैंट की दुधला मंडी इन दिनो काफी चर्चाओं में है, बीते 2 हफ्तों में 2 शव मिलने के बाद अब फिर दुधला मंडी मे पास खेतों में पड़ा शव मिला है। इस डेडबॉडी को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच रखा था, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।