होशंगाबाद नगर: मीनाक्षी चौक स्थित इच्छापूर्ति माता मंदिर में आयोजित सामूहिक रामचरित्र मानस पाठ में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष
मीनाक्षी चौक स्थित इच्छापूर्ति माता मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर सामूहिक रामचरित्र मानस पाठ का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव शामिल हुई इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।