इटावा: कोतवाली क्षेत्र में जबरन नाबालिग से शादी रचाने की कोशिश, CWC व पुलिस टीम ने रुकवाई, दूल्हा समेत 5 लोग गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Apr 15, 2025 औरैया जनपद के कमलेश की शादी इटावा सदर कोतवाली क्षेत्र में परिजनों ने तय की थी लेकिन शादी से कुछ रोज पहले दुल्हन घर छोड़ भाग गई, तो नाबालिग छोटी बहन को शादी का जोड़ा पहनाकर रस्मो रिवाज के बंधन में बांधने की औपचारिकताएं शुरू की गईं,चाइल्ड वेलफेयर कमेटी व पुलिस टीम ने शादी रुकवाकर दूल्हे कमलेश व उसके पिता रामशंकर समेत दोनों पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।