उत्तरकाशी NCC अधिकारी विवाद में आया नया मोड़, समर्थन में उतरे कैडेट्स और छात्र
उत्तरकाशी में एनसीसी अधिकारी के साथ मारपीट का वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एनसीसी अधिकारी के साथ प्रशिक्षण ले चुके एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों ने खुलकर उनके समर्थन में आवाज उठाई है।
कैडेट्स का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक अधिकारी के सानिध्य में प्रशिक्षण लिया है, लेकिन कभी भी उनका व्यवहार अनुचित नहीं रहा। उनका कहना है कि अधिकारी ने हमेशा छात्रों को अपने बच्चों की तरह स्नेह और मार्गदर्शन दिया।
छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए। साथ ही, NCC अधिकारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
#Uttarkashi #NCC #Uttarakhand #ViralVideo #Justice #Students #NCCCadets #उत्तरकाशी #उत्तराखंड #pahadsamachar #NewsUpdate