बनमनखी: पहली सोमवारी पर धीमेश्वरनाथ धाम में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रावणी महोत्सव को लेकर धाम पूरी तरह तैयार
बनमनखी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के काझी हृदय नगर पंचायत स्थित प्रसिद्ध धीमेश्वरनाथ धाम बाबा उग्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी महोत्सव एवं सावन की पहली सोमवारी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जबकि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्ष