कन्नौज: जनपद कन्नौज के 50 दिव्यांग बच्चों को कराए गये बौद्ध तीर्थ संकिसा और बाबा नीब करौरी के दर्शन
जनपद के परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग छात्र छात्राओं को बौद्ध तीर्थ संकिसा का दर्शन कराया गया। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को आज 17 फरबरी को बौद्ध तीर्थ संकिसा और बाबा नीबकरोरी धाम का भ्रमण एक्सपोजर विजिट के तहत कराया गया । विकासखंड छिबरामऊ, सौरिख, तालग्राम और जलालाबाद के 50 बच्चे रहे।