कनाट प्लेस: जेल से बेल पर बाहर आए मनीष सिसोदिया ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन
सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंच कर राष्ट्रपिता को नमन किया इस मौके पर उनके साथ सांसद संजय सिंह मंत्री आरटीसी सौरभ भारद्वाज के साथ आम आदमी पार्टी के कई नेता मौजूद थे आपको बता दे की कथित शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया शुक्रवार जेल से रिहा हो गए