कनाट प्लेस: क्राइम ब्रांच की NR1 की टीम ने नवी मुंबई से फरार चल रहे ऑटो चालक को पकड़ा, ऑटो में महिला से की थी छेड़खानी औऱ लूटपाट
क्राइम ब्रांच के डीसीपी सतीश कुमार 9 अगस्त को बताया कि दिल्ली में महिला से ऑटो के अंदर छेड़खानी और लूटपाट के मामले में फरार चल रहे आरोपी ऑटो चालक को नवी मुंबई से क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान नवी मुंबई निवासी 5 55 वर्षीय भानु प्रताप के तौर पर हुई है फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है