कानपुर देहात:इंस्टाग्राम पर दो साल पहले हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
दोनों ने अपने-अपने परिजनों से शादी की इच्छा जताई, लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिली। इसके बाद प्रेमी युगल ने रसूलाबाद के प्रसिद्ध श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर के शनिदेव मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु विवाह के गवाह बने और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।
बिल्हा निवासी सूरज कुमार की दो वर्ष पहले इटावा जिले के भरथना क्षेत्र के रामायन गांव निवासी सरस्वती देवी से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने परिजनों से शादी की बात रखी, लेकिन सहमति नहीं मिली। इसके बाद दोनों धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंचे और विवाह कर लिया। दोनों ने एक-दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
Derapur, Kanpur Dehat | Sep 17, 2026