चिनिया: जंगली हाथी का कहर: जंगल किनारे डोरी चुन रही महिला को कुचलकर किया गंभीर घायल:
वन विभाग ने तत्काल ₹15 हजार की सहायता दी,
Chinia, Garhwa | Jun 28, 2026 गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विलैती खैर गांव में शनिवार देर शाम जंगली हाथी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गांव निवासी ललन सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पूनम देवी अपने घर से सटे जंगल के किनारे डोरी (वनोपज) चुन रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया और महिला को अपनी