शामली: शामली के गोदावरी अस्पताल से चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने ताना निवासी व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 23, 2026 मंगलवार की दोपहर 3 बजे शामली के थाना आदर्श मंडी से पुलिस ने बताया कि 21 जून को मुंडेट रोड स्थित गोदावरी हॉस्पिटल से गांव रतौंद निवासी मोमीन की बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान चोरी हुई बाइक के साथ पुलिस ने गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव ताना निवासी शिवम खैवाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।