सैदपुर: उमरहां में सड़क हादसे में महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
चौबेपुर के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर के निकट एक सप्ताह के अंदर सैदपुर क्षेत्र निवासी दूसरे व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना में जान गंवाने वाली महिला का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही खानपुर के उचौरी बाजार स्थित उसके घर पहुँचा, पूरे परिवार में मातम छा गया। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।