फिरोज़ाबाद: सुहाग नगर इलाके में नगर निगम की लापरवाही से खुले मेन होल में लोडिंग टेम्पो फंसा
फ़िरोज़ाबाद शहर के सुहाग नगर इलाके मे गटर का खुला मेल होल लोगो की जी का जंजाल बन गया है। मंगलवार की दोपहर करीव 4 बजे एक लोडिंग टेम्पो गटर के खुले मेन होल मे फस गया। गनीमत रही किसी जनहानि नहीं हुयी। फसे लोडिंग टेम्पो को निकल वाले के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा है। स्थानीय लोग नगर निगम की लापरवाही मान रहे है।