जहानाबाद: जहानाबाद जिले में बकरीद पर्व को देखते हुए मस्जिदों और ईदगाहों में पुलिस बल तैनात, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
ईद-उल-अजहा अर्थात बकरीद पर्व को लेकर जहानाबाद जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसके तहत जिले के सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर दंडाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा 102 जगह को संवेदनशील जगह के रूप में चिन्हित किया है, गुरुवार दिनांक 28 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी संवेदनशी