बिसवां में कांग्रेस पार्टी की ओर से अति पिछड़ा वर्ग का प्रशिक्षण शिविर एवं सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें जाति जनगणना कराए जाने और अति पिछड़ों को आर्थिक आज़ादी दिलाने के लिए जस्टिस रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राकेश राठौर रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जाति जनगणना जरूरी है।