भोगनीपुर: पुखरायां मंडी समिति में बने ज्वार क्रय केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुखरायां कस्बे के मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग की ओर से बने ज्वार बाजरा क्रय केंद्र प्रथम व द्वितीय का मंगलवार शाम करीब 4 बजे एसडीएम देवेंद्र सिंह ने अचौक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने किसानों से बातचीत की। वही क्रय केंद्र प्रभारियों को छोटे किसानों की तौल पहले कराए जाने के निर्देश दिए।