भोगनीपुर: डीग के निकट ईंट लादकर जा रहे ट्रक में डीसीएम की टक्कर से चालक की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डिग गांव के निकट सोमवार मंगलवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे कट पर ट्रक मुड़ने पर कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम ट्रक से टकरा गई। डीसीएम चालक थाना बिठूर के पंचमपुरवा निवासी श्रीपाल स्टीयरिंग में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को निकाल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा । जहां चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।