किरावली: दूरा गांव के पंचायत भवन में राशन उतारते समय हादसा, टेंपो परिचालक गंभीर रूप से घायल
Kiraoli, Agra | Jun 18, 2026 फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूरा स्थित पंचायत भवन परिसर में गुरुवार को राशन उतारते समय बड़ा हादसा हो गया। गर्भवती महिलाओं के लिए आई राशन सामग्री लेकर पहुंचे लोडिंग टेंपो का ऊपरी हिस्सा भवन के गेट से टकरा गया, जिससे दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। दोपहर 3 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में टेंपो परिचालक रामवीर पनवारी गंभीर रूप से घायल हो गए।