हरदोई: लोनार पुलिस ने बावन-सराय के बीच शारदा नहर से लखीमपुर के मोहम्मदी कस्बा निवासी एक युवक का शव किया बरामद
Hardoi, Hardoi | Apr 29, 2024 लखीमपुर ज़िले के मोहम्मदी के मोहल्ला बबौरी निवासी 19 वर्षीय सोनू गुप्ता पुत्र नारायण गुप्ता दोस्तों ने शाहजहांपुर के थाना सिधौली के पास से निकली शारदा नहर में नहाने पहुंचें। पानी के तेज़ बहाव के साथ नहा रहा सोनू बह गया।पुलिस व गोताखोर सोनू की करते रहे लेकिन पता नहीं चला। सोमवार को लोनार पुलिस को बावन-सराय के बीच शारदा नहर से सोनू गुप्ता की डेड बॉडी मिली।