मखदुमपुर: छज्जोपुर गांव में नल जल की टंकी टूटने से ग्रामीणों पर गहराया पेयजल संकट
मखदुमपुर प्रखंड के छरियारी पंचायत अंतर्गत छज्जोपुर गांव के वार्ड संख्या 6 में नल-जल योजना की टंकी टूट जाने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व आए तेज आंधी-पानी के दौरान पानी टंकी गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद से गांव में नल-जल आपूर्ति बाधित है,उक्त जानकारी ग्रामीणों ने शनिवार के दिन 4 बजे दिया।