जिला मंडी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र गरीब परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला उज्ज्वला समिति का गठन कर लिया गया है, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं करेंगे।