कैराना: कैराना में मायापुर रजवाहे की पटरी पर पिकअप गाड़ी की टक्कर से एक किसान घायल हुआ
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी मेघराज (40) शनिवार की प्रात: करीब 11 बजे रेहड़ी लेकर खेत के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि तभी मायापुर रजवाहे की पटरी पर तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।