महसी: दहाव नहर पुलिया के पास से चोरी के सामान के साथ हरदी थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि सुफियान पुत्र अगनू निवासी धरमपुर थाना मटेरा को उप निरीक्षक गोविंद कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार राजभर, भगौती दीक्षित ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी किए गए 8 मोबाइल फोन व एक पंखा बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।