गिरिडीह: स्टोर कीपर पर चोरी का मामला दर्ज, सहायक के आवेदन पर पुलिस ने की कार्रवाई
गांडेय जवाहर नवोदय विद्यालय मे बीते 20 मई को हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने भुक्तभोगी सहायक भोजनालय के पद पर कार्यरत अभिषेक कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर शुक्रवार को 2 बजे आरोपी स्टोर कीपर जयकुमार प्रसाद के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरी के मामले को लेकर अनुसंधान में जुट गई है।