अलौली: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मेघौना में पुस्तकालय का उद्घाटन
अलौली प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मेघौना में जिला परिषद मद से लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन जिप सदस्य रजनीकांत कुमार ने किया। इधर जिप सदस्य रजनीकांत कुमार ने लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद कहा कि लगभग 1500 से अधिक पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु उपयोगी पुस्तकों की व्यवस्था की गई है।