बांधवगढ़: राम मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए शिवभक्त
उमरिया में सावन माह के अवसर पर गुरुवार को राम मंदिर से सागरेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर जयकारों के बीच शिवभक्तों ने नगर भ्रमण किया। इसके बाद एक दर्जन से अधिक कांवड़िए ट्रेन से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए, जहां से गंगाजल लेकर करीब 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे।