मोदीनगर: पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोविंदपुरी इलाके से तो बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कार और चाकू बरामद
पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोविंदपुरी इलाके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम नूर आलम और कामिल बताया है। दोनों बदमाश भोजपुर के रहने वाले हैं। बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा एक कार और एक चाकू बरामद हुआ है। दोनों बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।