खगड़िया: रंगदारी न देने पर बाप-बेटे को पीटकर किया घायल, अस्पताल में इलाज जारी
सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत में लगी फसल का रंगदारी नहीं देने पर बाप बेटा को पीट-पीट कर घायल कर दिया। जिसकी पहचान खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड निवासी रामजती यादव बेटा रंजीत यादव के रूप में की गई। घायल के परिजन ने गुरुवार दिन के 2:00 बजे को बताया कि सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मकय कटवाने के लिए गया हुआ था।