ईसानगर क्षेत्र के समैसा निवासी मोहम्मद हबीब का लंबी बीमारी के बाद 1 जून 2026 को निधन हो गया था। शुक्रवार को उनके चालीसवें कार्यक्रम के अवसर पर समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया है।