कानपुर: मौसम के बदलते ही वायरस और फ्लू का हमला डॉक्टर यशवंत राय बाल रोग विशेषज्ञ ने दी जानकारी
मौसम बदलते ही वातावरण में वायरस फिर से सक्रिय होने लगा है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण यह वायरस सबसे ज्यादा बच्चों को प्रभावित कर रहा है। जन्म से लेकर 15 साल तक के बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित है। मेडिकल कॉलेज की हैलट अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 10 से 15% बच्चे वायरल फीवर के आ रहे हैं। डॉक्टर यशवंत राय ने सलाह दी है कि अभी बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए।