मुज़फ्फरनगर: पुरकाजी नेशनल हाईवे पर ग्रामीण भारत बंद के चलते किसानों ने किया अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन।
जनपद मुजफ्फरनगर के भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा पुरकाजी नेशनल हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद में समर्थन देते हुए अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया पुरकाजी के चेयरमैन एवं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जाहिर फारूकी ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में 10 पॉइंट बनाए गए हैं जिसमे पुरकाजी भी शामिल हैं।