गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक गांव में ब्रह्मभोज का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें शिव कुमार भी शामिल हुए थे। इसी दौरान कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई और शव सड़क किनारे मिला। सूचना मिलने पर सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
[Gorakhpur, Khabar, News, Sikriganj, Ahirauli]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #Sikriganj #Ahirauli