नूरसराय: रतनपुरा गांव में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू, पूरा गांव भक्ति में डूबा
नूरसराय प्रखंड के अजयपुर पंचायत अंतर्गत रतनपुरा गाँव में बुधवार कि सुबह 9:00 बजे से ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ हुआ।हरे राम, हरे कृष्ण"के उद्घोष से पूरा गाँव भक्तिमय वातावरण में डूब गया है।गाँव के लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस कीर्तन में भाग ले रहे हैं।चारों ओर भक्ति की गूंज और शंखध्वनि से वातावरण आलौकिक प्रतीत हो रहा है।