सवाई माधोपुर और करौली जिले की सीमा पर बन रहे डूंगरी बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले 76 गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश है। पार्वती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी परियोजना के तहत बनाए जा रहे इस बांध से पहले चरण में 56 गांव प्रभावित होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि “दूसरों को पानी पिलाने के लिए हमारा घर डुबोया जा रहा है, ये खेत हमारी सांसें हैं।”