धरहरा: रास्ता विवाद में हिंसक झड़प, दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे से हमले में चार लोग गंभीर घायल
धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत औड़ाबगीचा पंचायत के खुशहालपुर मोहनपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर शनिवार के तड़के लगभग 9 बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में भर्ती कराया गया है।