सावर: बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगे, 11 जुलाई को केकड़ी जिला बहाली का ज्ञापन देंगे
Sawar, Ajmer | Jul 6, 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 11 जुलाई को प्रस्तावित केकड़ी दौरे को लेकर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला बहाली के मुद्दे पर मुलाकात का समय मांगा है।बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे उपखंड अधिकारी को पत्र सौंपा है।जिसमें मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के लिए समय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।