बज्जू: राववाला में कारगिल विजय दिवस की रैली में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, पिकअप व लोडर में झूलती नजर आई बच्चों की जिंदगी
Bajju, Bikaner | Jul 27, 2026 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राववाला ग्राम पंचायत में निकाली गई तिरंगा रैली जहां एक ओर देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई, वहीं दूसरी ओर रैली के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। रैली में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को पिकअप और लोडर जैसे खुले मालवाहक वाहनों में बैठाकर घुमाया गया, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ती दिखाई दी