इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हीरा निवासी महिला ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Jul 10, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हीरा निवासी एक महिला ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने तथा जान से मारने का प्रयास करने के आरोप लगाया है। गांव नगला हीरा निवासी सुनीता का कहना है कि उसकी शादी 7 जुलाई 2015 को हाथरस जनपद के थाना सासनी क्षेत्र के गांव गोपालपुर-भूतपुरा निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी।