लखनऊ के बक्शी का तालाब (बीकेटी) तहसील परिसर में पिछले 15 दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच रजिस्ट्री, लेखन कार्य और अन्य प्रशासनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।