चकिया: इलिया पशु चिकित्सालय की बदहाली पर किसान विकास मंच ने किया विरोध, जुलाई तक डॉक्टर तैनाती का आश्वासन
इलिया शुक्रवार दोपहर 03 बजे पशु चिकित्सालय में डॉक्टर व कर्मचारियों की कमी और बदहाल व्यवस्था को लेकर किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अस्पताल पिछले दो वर्षों से बिना डॉक्टर के संचालित हो रहा है, जिससे 30–35 गांवों के पशुपालकों को परेशानी हो रही है। जुलाई की शुरुआत में अधिकारीयों ने चिकित्सक नियुक्त करने की बात कही।