महागामा: मंसूरा गांव में मस्जिद रोड पर कीचड़ जमा होने से राहगीर परेशान
प्रखंड के सरभंगा पंचायत के मंसूरा गांव में मस्जिद रोड जाने वाले सड़क के बीचो-बीच कीचड़ युक्त गंदा पानी के जमा होने से आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कीचड़ युक्त सड़क मस्जिद को जोड़ती है जिसके कारण मस्जिद जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।